• Breaking News

    जौनपुर, अस्थायी जेल में रखे तबलीगी जमात के प्रमुख की हुई मौत

    अस्थायी जेल में रखे गए जिले के जमात प्रमुख(65) का मंगलवार की रात इंतकाल हो गया। तब्लीगी मरकज से लौटे बांग्लादेशी नागरिकों को शरण दिलाने और उनकी जानकारी छिपाने के आरोप में उन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।
    District Head Of Jamat Kept In Temporary Jail In Jonpur Dies ...

    शहर के फिरोसेपुर निवासी प्रमुख को दो अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह क्वारंटीन सेंटर और फिर अस्थायी  जेल में रखे गए थे। एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार होने पर दोबारा अस्थायी जेल में रख दिया गया था।

    मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम सदर व अस्थायी  जेल के अधीक्षक नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में रखे गए बंदी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच कराई जा रही है।

    उपचार के बाद अस्थायी  जेल में ही रखे गए थे ठीक हुए तीन कोरोना मरीज

    जमात में आने वाले उनसे संपर्क के बाद ही अन्यत्र जाते थे। 29 मार्च को लाल दरवाजा क्षेत्र से पकड़े गए 14 बांग्लादेशी समेत 16 जमातियों को बड़ी मस्जिद से निकालकर लाल दरवाजा क्षेत्र के एक मकान में शरण दिलाने का उन पर आरोप था। इन्हीं 16 में से 2 जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने पर वाराणसी भेज दिया गया।

    उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें जौनपुर लाने के बाद अस्थायी  जेल में शिफ्ट किया गया था। बदलापुर के वार्ड नंबर 8 से पकड़े गए पुरानी दिल्ली निवासी कोरोना संक्रमित जमाती को भी वाराणसी में उपचार के बाद ठीक होने पर इसी जेल में रखा गया था। उनके साथ रहे जमात प्रमुख की मौत से लोग सहम गए हैं।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad