• Breaking News

    CBSE Datesheet for Class 10th, 12th board exams 2020: आज जारी होगी बाकी परीक्षाओं की डेटशीट, एचआरडी मंत्री ने किया ट्वीट

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) आज यानी कि 16 मई को 10 वीं और 12 वीं की बची हुई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगा। इस संबंध में मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने शनिवार को ट्वीट कर छात्रों को जानकारी दी है। मानव संसाधन और विकास मंत्री ने कहा कि आज शाम 5 बजे बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की जाएगी।

    एचआरडी मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘छात्र ध्यान दें! सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बची डेट शीट आज शाम 5 बजे जारी की जाएगी।
    बता दें कि हाल ही में सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में बची हुई परीक्षाओं कराने के लिए तारीखों का ऐलान किया है। परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद से ही स्टूडेंट्स पूरी डेटशीट जारी करने का इंतार कर रहे थे। लेकिन आज फाइनली उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड की तरफ से पूरी डेटशीट जारी कर दी जाएगी। छात्र ध्यान दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केवल 29 मुख्य विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
    वहीं सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया 50 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए शिक्षकों के घरों में कांपियां भेजी जा रही हैं। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस के खतरे की वजह से लिया था।
    फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश भर में फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। इसकी अवधि 17 मई को खत्म हो रहा है।  

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad