• Breaking News

    जौनपुर , भूमि विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष , एक की मौत पांच जख्मी

    Jaunpur Update 
    जौनपुर - ताखा पूरब गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों में हुए खूनी संघर्ष में किशोर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। किशोर ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा।उक्त गांव में दो सगे भाइयों हरिश्चंद्र व मूलचंद के बीच भूमि विवाद को शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।

    एक पक्ष कपूर चंद (18) व उसका भाई अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष की सुरेखा (30) पत्नी मूलचंद्र व आजमगढ़ जिले के बिलारमऊ गांव निवासी सत्य प्रकाश (16), राज भुवाल (18) व मूलचन्द (36) घायल हो गए। सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कपूर चंद व अवनीश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान कपूर चंद की मौत हो गई। खबर लगते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad