कार्तिक आर्यन ने इंस्टा लाइव पर पूछा- दाढ़ी ट्रिम करानी चाहिए या नहीं? दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन
कोरोना वायरस के चलते देश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपने अपने घरों में कैद हैं। हालांकि, इस बीच कुछ ऐसे सितारे हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस लिस्ट में एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल है। वह अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव सेशन पर फैन्स से पूछा कि उन्हें अपनी दाढ़ी ट्रिम करनी चाहिए कि नही। इस पर दीपिका पादुकोण ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

इंस्टाग्राम लाइव पर कार्तिक के इस सवाल पर कई फैन्स अपनी अपनी बात रखी। इस दौरान लाइव से दीपिका भी जुड़ गईं। उन्होंने बहुत ही क्यूट अंदाज में कार्तिक को दाढ़ी कटवाने की सलाह दी। दीपिका ने हाथ उठाए एक लड़की की इमोजी शेयर की। इसका मतलब यह है कि वह चाहती हैं कि कार्तिक दाढ़ी शेव करा ले। इस लाइव के दौरान कार्तिक की बहन उन्हें एक शेविंग किट हाथ में थमा देती हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले कार्तिक ने दीपिका को अपनी फिल्म पति पत्नी और वो के पॉप्युलर सॉन्ग धीमे-धीमे के स्टेप्स भी सिखाए थे। दोनों के बीच प्रोफेशनल स्तर पर काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। कार्तिक के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म भूलभुलैया 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। लॉकडाउन के पहले लखनऊ में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फिलहाल हालत सामान्य होने तक शूटिंग रद्द कर दी गई है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।