जोस बटलर ने कहा, एक दो सप्ताह में ट्रेनिंग पर लौट सकते हैं खिलाड़ी
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को लगता है कि अगर माहौल सुरक्षित रहा तो आने वाले कुछ सप्ताहों में खिलाड़ी थोड़ी बहुत ट्रेनिंग करना शुरू कर देंगे। इंग्लैंड में कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए मार्च से ही सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। बटलर ने कहा है कि खिलाड़ी जब भी मैदान पर वापसी करेंगे, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।
बीबीसी ने जोस बटलर के हवाले से लिखा है, “मैं पढ़ और सुन रहा हूं कि चीजें शुरू हो सकती हैं, अगले एक-दो सप्ताह में।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शुरूआत में निजी ट्रेनिंग करनी होगी वो भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को मानते हुए। हो सकता है कि सिर्फ खिलाड़ी और कोच ट्रेनिंग पर हों। एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे कोई तो मिलेगा जो मुझे गेंदबाजी करेगा।”
उन्होंने कहा, “हम लोग अलग रहेंगे और अपनी-अपनी कारों में सफर करेंगे। हम सीधे नेट्स पर जाएंगे और फिर चले जाएंगे।” बटलर ने कहा कि खिलाड़ियों की वापसी के लिए माहौल एकदम सुरक्षित होना चाहिए।
विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “हम अपने दम पर फैसले ले सकते हैं। अगर हम खुश नहीं हैं, सहज नहीं हैं तो हम पर कुछ करने का दवाब नहीं है। यह हर किसी के लिए अलग हो सकता है।”
विराट vs जडेजा: जान बचाने के लिए किसके थ्रो पर करेंगे भरोसा, कोहली ने दिया जवाब
उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि वह लोग एक सुरक्षित माहौल बनाकर देंगे जिसमें हर कोई सहज महसूस कर सके। यह लगातार बेहतर होने वाली स्थिति है। जितनी ज्यादा जानकारी हमें मिलेगी, हम उतने ही फैसले ले सकेंगे।”
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।