सीएम योगी का आदेश : यूपी में पटरी, रेहड़ी दुकानदारों को दस हजार का लोन आसानी से मिले
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम 11 के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश में पटरी और रेहड़ी व्यापारियों को 10 हजार तक लोन दिया जाए। इस लाेन को लेते समय किसी भी व्यवसाई को कोई दिक्कत ना हो। यह लोन आसानी मिले यह सभी अधिकारियों को सुनिश्चित करना है।
बैठक के बाद गया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि किसी भी मजदूर, श्रमिक को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घर पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसें लगाई जाए। यह व्यवस्था संबंधित अधिकारी देखें। उनहोंने स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में हमारी पूरी काेशिश होनी चाहिए कि प्रवासी मजदूरों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मजदूरों से अपील की है कि कोई भी पैदन सफर ना करें। सरकार सभी का ध्यान रख रही है। सभी को घर पहुंचाया जाएगा। जो बीच रास्ते में हैं उन्हें बस के माध्यम से घर भेजने का काम किया जाएगा। लेकिन पैदल सफर ना करें। बताया गया कि शुक्रवार केा 70 और ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही है। इसके अलावा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित राज्यों से बात चल रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी से जूझ रही है। यह संकट का समय है, किन्तु हम सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कार्य करना होगा। प्रदेश में दक्ष मानव संसाधन, एक्सप्रेसवेज सहित बेहतर कनेक्टीविटी, अवस्थापना सुविधाएं व भरपूर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।