• Breaking News

    जौनपुर, सुजानगंज क्षेत्र मे सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां ।

    Jaunpur Update
    जौनपुर (सुजानगंज)। जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाजारों अथवा सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शासन के आदेश के बावजूद भी  पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान देना नहीं चाहतीं। वहीं बेलवार बाजार से एक किलोमीटर दायरे मे दो कोरोना पाज़िटिव पाया गया है। इन सब  के बावजूद भी दुकानदार व ग्राहकों द्वारा ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और ना मास्क का उपयोग किया जा रहा है।

    वहीं बजार मे रहने वाले बुद्धिजीवी लोगो का कहना है कि यहा पर मनमानी तरीके से भीड़ लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा मास्क का उपयोग न करने से कोरोनावायरस का खतरा बढ सकता है। और पुलिस प्रशासन सब कुछ देखते हुए थके कदमो से आगे बढ जाती है। इस प्रकार से प्रशासन द्वारा किए जा रहे  अनदेखी पर उंगली उठना  लाजमी है अगर प्रशासन तन्मयता पूर्वक कार्य करें तो किसी भी प़कार की समस्या पैदा ही ना हो। और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।

    यहां पर आए दिन कपड़े की दुकानें,फल फूट चाय,पान एवं मीठाईयो की दुकानों पर इसी तरह भीड़ लगी रहती है। और शासन के समय सारणी के बाद भी अन्य दुकानें खोले जाते हैं। हर समय शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad