जौनपुर, पुलिस का बदमाशों से मुठभेड़, दो सिपाही घायल |
जौनपुर। जिले के अलग—अलग थानों की पुलिस की मंगलवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये जबकि बदमाशों की गोली से एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस के हौसले बुलंद हैं।
बताते हैं कि बख्शा थाना क्षेत्र के सवंसा के सुजियामऊ मोड़ पर मंगलवार की रात एसओजी एवं थाने की पुलिस टीम से वांछित अभियुक्त मिट्ठन पुत्र श्यामलाल थाना मुड़ियारी संतकबीरनगर से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस को देख बदमाश ने फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गयी। वहीं बदमाश की गोली से सिपाही संजय ओझा भी घायल हो गया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम की तरफ से जयशील तिवारी व सुशील लीडरशिप कर रहे थे। टीम में एसओजी प्रभारी हंसलाल यादव, थाना प्रभारी बक्सा शशिचन्द चौधरी शामिल रहे।
इधर थाना रामपुर में बुधवार को तड़के क्राइम ब्रांच, एसओ रामपुर, बदलापुर, नेवढ़िया की संयुक्त टीम का वांछित अभियुक्त सौरभ सिंह से मुठभेड़ हो गया। पुलिस की गोली से सौरभ सिंह घायल हो गया जबकि बदमाश की तरफ से चली गोली में एक सिपाही संजीव घायल हो गया है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बदमाश सौरभ की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।