CM अरविंद केजरीवाल ने बताया लॉकडाउन 3 में दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, यहां जानें
Jaunpur Update
नई दिल्ली । कोरोना के खिलाफ जंग में भारत में तीसरी बार लॉकडाउन किया गया।यह लॉकडाउन चार तारीख से शुरू होकर 14 दिनों तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में दिल्ली में भी इस बाब तैयारी हो रही है।
सीएम केजरीवाल ने कोरोना को लेकर रविवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि हमने फैसला किया है कि केंद्र सरकार ने जो भी छूट दी है वह सभी छूट को हम दिल्ली के अंदर लागू करने जा रहे हैं। रेड जोन के अंदर जो भी छूट केंद्र सरकार ने कही है वह सब दिल्ली में मिलेंगी।
खुलेंगे दफ्तर
जो इस अंचल सर्विस वाले दफ्तर हैं वहां 100% कल से सभी सरकारी दफ्तर खोलने जा रहे हैं। जो जरूरी सर्विस वाले दफ्तर हैं वहां 100% प्राइवेट दफ्तर केवल 33% की स्ट्रेंथ पर काम करेंगे। हवाई यात्रा और रेल यात्रा बंद रहेंगी। दिल्ली के अंदर और दिल्ली से बाहर जाने वाली बसें नहीं चलेंगी।
स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक जमावड़े पर पाबंदी रहेगी। इधर, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम सब बंद रहेंगे नाई की दुकान और सैलून भी बंद रहेंगे।
शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बाहर निकलना बंद
केजरीवाल ने बताया कि शाम 7:00 से सुबह 7 बजे तक लोगों का बाहर निकलना बंद रहेगा, जब तक कि आपको किसी किसी बेहद जरूरी सर्विस के लिए बाहर निकलना ना हो। जिन लोगों को कोई बीमारी है या गर्भवती महिलाएं हैं या छोटे बच्चे हैं उनको घर में रहना है। 65 साल के ऊपर के लोगों को भी घर पर रहना है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।