• Breaking News

    Thank Corona Warriors : थल सेना, एयर फोर्स के बाद अब नौसेना ने दी कोरोना योद्धाओं को सलामी

    Jaunpur Update
     नई दिल्‍ली । थल सेना और एयरफोर्स के बाद अब नौसेना कोरोना वॉरियर्स को सलामी दे रही है। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों की मानें तो कोरोना योद्धाओं के सम्‍मान में बल के 46 जहाज रोशन किए जाएंगे। साथ ही 7516 किमी की तटरेखा को शामिल करते हुए 25 स्थानों पर हरी रोशनी छोड़ी जाएगी। नौसेना के पोत कोरोना योद्धाओं के सम्‍मान में सायरन भी बजाएंगे। यह पहला मौका है, जब तीनों सेनाएं वॉरियर्स के सम्मान एकसाथ आगे आई हैं।
    अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज पर जवानों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डॉक्‍टरों और पैरामेडिकल स्‍टाफ के योगदान के लिए उनका आभार जताया... 


    भारतीय नौसेना के जवानों ने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर चिकित्सा पेशेवरों और अन्य सभी फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति सम्‍मान में एक मानव श्रृंखला बनाई। 


    हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज सावित्री पर जवानों ने स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्‍मान प्रकट किया।

    कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के हेलीकॉप्टरों और निगरानी विमानों ने कोरोना के खिलाफ फ्रंट लाइनर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार जताने के लिए जनरल हॉस्‍पीटल एर्नाकुलम के ऊपर से फ्लाईपास्ट किया।

    इससे पहले बंगाल की खाड़ी में INS जलश्‍वा ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों को सलामी दी।

    उल्‍लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लाखों डॉक्‍टरों, पैरामेडिकल स्‍टाफ, सफाईकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के राष्ट्रव्यापी अभ्यास के तहत सैन्य विमानों ने राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट किया। सैन्य विमानों के इन जत्थों में सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और अगले 30 मिनट तक शहर का चक्कर लगाया। मुख्य परिवहन विमान सी-130 ने अलग से फ्लाई पास्ट किया। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad