• Breaking News

    जौनपुर, कोविड-19 हॉस्पिटल पहुंचे डीएम, जाना कोरोना मरीजों का हाल #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के श्री निवास रामानुजन अनुसंधान केंद्र में बनाए गए एल-1 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के प्रभारी डॉ राकेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय से खाना, पानी दिया जाए, अस्पताल की समय से साफ-सफाई तथा सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए, यहां भर्ती मरीजों को कोई कठिनाई न हो।

    उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टर तथा स्टाफ नर्स दिन में कम से कम दो बार राउंड लगा कर मरीजों का हाल-चाल लें तथा उन्हें समय से दवा दें। जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल में 200 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    प्रभारी ने बताया कि प्रातः 7.00  बजे एक बार डॉक्टरों द्वारा राउंड लिया गया है, साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। अभी अस्पताल में 150 बेड तैयार है तथा 50 बेड आज तैयार कर लिए जाएंगे। अभी अस्पताल में 121 कोरोना मरीज भर्ती है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad