जौनपुर, डीएफओ ने पोधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर - शुक्रवार को विश्व पर्यावरण के अवसर पर ’’25 करोड़ वृक्षारोपण महाभियान जागरुकता एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम’’ के तहत वन विहार परिसर में प्रभागीय निदेशक एपी पाठक ने सीता अशोक का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
डीएफओ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि हैं। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की दिशा में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। इस सत्र में जनपद में 41 लाख, 69 हजार, 5 सौ पौधों का रोपण होना है। 27 विभागों का सहयोग रहेगा सबका लक्ष्य निर्धारित है।
वन विभाग को 16 लाख 74 हजार, पांच सौ पौधों को रोपित करना है, जिसके सापेक्ष हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभागीय सहयोगियों द्वारा वन विहार के परिसर में 50 पौधे रोपित कर लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी आर एन यादव, कुमार गौरव, अशोक कुमार यादव, केके सिंह, गौतम प्रसाद चतुर्वेदी, लालजी यादव, महेन्द्र विक्रम, श्रीप्रकाश पाण्डेय, द्वारा वन विहार के आलावा अपने अपने रेंज में अधिकारियों, कर्मचारियों ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।