जौनपुर में 231 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव । #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 231 सैंपल की रिपोर्ट आई है सभी नेगेटिव है। उन्होने बताया कि अब तक 183 मामले जनपद में हैं। अब तक 95 लोग ठीक हो चुके हैं तीन की मृत्यु हो चुकी हैं 85 लोगों का इलाज आज की तारीख में चल रहा है जिसमें 82 लोग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में स्थापित एल-1 समकक्ष अस्पताल में हैं तथा 3 लोग बनारस में।
डीएम ने बताया कि 2 जून को जनपद में अब तक 231 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी नेगेटिव हैं। आज 501 नए लोगों के भी सैंपल लिये गये। आज के 501 सैमपल मिलाकर अब तक कुल 5298 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 3730लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1568नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। जो केसेस पॉजिटिव आए है उनमै 26 ठीक हो कर के घर पहले जा चुके थे और 54 कोरोना पॉजिटिव लोग 30/5/2020कोठीक हुए हैं और उनको स्वस्थ घोषित करके घर भेज दिया गया था कल और 9 पेशेंट 31/5/2020को ठीक हो गये थे और उन्हें घर भेज दिया गया।1/6/2020को 5 और ठीक हो गए उनको भी घर भेज दिया गया हैऔर आज 2 जून को 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गया है और उसे घर भेज दिया गया।
तीन की मृत्यु हो चुकी है । 85 लोगों का इलाज चल रहा है। 183 केसेस में 167 केस मुंबई से आए हुए लोगों के हैअहमदाबाद से आए हुए 4और सूरत से आए हुए 3 लोग ,दिल्ली व एनसीआर से आये हुए 4 लोग,देवबंद से आया हुआ 1 व्यक्ति वाराणसी आए हुआ 1 व्यक्ति। मुम्बई ,गुजरात से आए हुए लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और जितने लोगों में लक्षण है या या संदिग्ध प्रतीत होते हैं उनका शैंपल लिया जा रहा है उन्हें अलग कर लिया जा रहा है जिससे कि वह लोग गांव में जाकर के संक्रमण को अन्य लोगों में न फैला सकें।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।