• Breaking News

    जौनपुर, दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर की जमकर पिटाई । #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update 

    जौनपुर ( मीरगंज )। थाना क्षेत्र के बधवा बाजार पुलिस चौकी के बगल में दबंगों ने एक व्यक्ति की दीवार गिरा दिया और जमकर ताण्डव मचाया गृहस्वामी की पत्नी को बुरी तरह से पीटा गया और निर्वस्त्र कर दिया गया लेकिन पुलिस ने वहां जाकर छानबीन करने की जरूरत नहीं समझा। बंधवा बाजार पुलिस चैकी के बगल में विजय कुमार गुप्ता पुत्र सोहन लाल का निवास है। उनका आरोप है कि सोमवार को उसका तीन दशक से बना बाउड्रीवाल जमीनी रंजिश में दो पुलिस वालों की मिली भगत से गिरवा दिया गया है और विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पत्नी का पीटा और कपड़े फाड़ दिया।

    विजय कुमार ने थाने में दिये गये तहरीर में बताया कि गोविन्द पुत्र सुभाष से उसका विवाद चल रहा है और बधवाँ बाजार पुलिस चैकी पर तैनात सिपाही जयचन्द व रविकान्त के सह पर मेरे आबादी के जमीन में जिस पर मेरा पक्की दीवाल बना है उसे अवैध रूप से बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश अवैध ढंग तोड़वा दिये और जबरन मलबा को फेकने लगे। विपक्षी क्षेत्र के कतिपय बदमाशों अपने घर मे बैठाया था।

    मेरी पत्नी रूपा देवी मलबा जो दीवाल तोड़ने का साक्ष्य है उसे फेकने का विरोध किया तो उसे जबरन विपक्षी अपने घर में घसीटते हुए खीच ले गये और घर में बैठे दिनेश सिंह अदारी गांव के गोबिन्द ऊर्फ गुण्डा, सतीश पुत्र सुभाष पत्नी को मारने पीटने और निर्वस्त्र कर दिया और अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगे। 

    विजय कुमार ने बताया कि उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। थाने से कोई पुलिस तक नहीं पहुंची इससे उसका परिवार दहशत में है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad