जौनपुर। जनपद में पिछले कई दिनों से नए मरीज मिलने के कारण कोरोना संक्रमण को लेकर बने भय के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 34 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें 31 मरीज जौनपुर के हैं, जबकि 3 गाजीपुर जिले के हैं। कोरोना को मात देने वाले इन योद्धाओं को ताली बजाकर अफसरों ने अस्पताल से विदाई दी।
अब इन्हें कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 116 रह गई है। मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों से आए प्रवासियों के कारण जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। पिछले एक सप्ताह में ही सौ से अधिक मरीज मिलने से कुल आंकड़ा 283 तक पहुंच गया है।
इसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 121 मरीज पहले ठीक हो गए थे। सोमवार को भी जिले के 31 मरीज स्वस्थ हो गए। उनके साथ रखे गए गाजीपुर के भी 3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल से उन्हें विदाई दी गई।
इस दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय सहित अन्य अफसरों ने स्वस्थ हुए सभी मरीजों पर फूल बरसाया। ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। अब जिले में 116 एक्टिव केस रह गए हैं, जिनमें तीन का उपचार वाराणसी में चल रहा है। अन्य सभी 113 मरीज जिले में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती हैं।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal ---------------------------------- हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन। सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345 ------------------------------ Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट डॉट कॉम को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 3 करोड़ विजिटर हो गये है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।