• Breaking News

    जौनपुर, सोसल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जिया। #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर (मछलीशहर) - स्थानीय तहसील में सोमवार को इतनी भीड़ देखने को मिली जहां सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करता कोई दिखाई नहीं पड़ा।जबकि अभी कोई न्यायालय,कार्यालय नहीं खुला है,मात्र उपनिबंधक कार्यालय में ही काम काज चल रहा है।

    बताया जाता है कि शासन के आदेश पर तहसील परिसर में मात्र रजिस्ट्री कार्यालय ही खोला गया है।जिसमें बैनामा कराने वालों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है।

    अधिकांश लोंगों के मुंह पर मास्क नहीं है।लाक डाउन के कारण अधिकांश अधिवक्ता घर बैठे इतने ऊब गये हैं कि तहसील में ही आकर 50 फीसदी अधिवक्ता अपना समय काट रहें हैं।जबकि मुअक्किलों का दूर दूर तक पता नहीं है।कोई कार्यालय सेनेटाईज नहीं किया गया है।इसके साथ ही पूरे तहसील परिसर में साफ सफाई न होने से बदबू का साम्राज्य है।न्यायालय व कार्यालय के बरामदे में छुट्टा पशु अपना बसेरा बना लिये हैं।मल मूत्र से चारों तरफ बदबू आ रही है।

    सफाई कर्मी भी नहीं आ रहे हैं।इस समय न तो कम्यूटर खतौनी ही निकल रही है और न कोई नकल व कागजात ही मिल रहा है,लेखपालों की उपस्थिति भी नगण्य है जिसके कारण न तो कोई भूमि पैमाइश हो रही है न खसरा मिल रहा है।प्रार्थाना पत्रों मेंलेखपाल की रिपोर्ट लगवाने के लिये लोग तहसील के चक्कर काट रहे हैं। जहां बैनामा कराने के लिये मात्र क्रेता,विक्रेता,दो गवाह,लेखक की आवश्यकता होती है लेकिन एक बैनामे में दर्जनों लोंगों की तहसील में उपस्थिति हो रही है।इस भीड़ पर तहसील प्रशासन का भी कोई अंकुश नहीं है।

    जबकी उपजिलाधिकारी कार्यालय में शिकायतों को लेने के लिये बाक्स बनाया गया है ।उसी में शिकायती पत्र डाले जा रहे हैं।मात्र फौजदारी न्यायालय में जमानत प्रक्रिया जारी है।सभी न्यायालयों में मात्र तारीख ही पड़ रही है।न्यायिक कार्य शुरु होने के संदर्भ में उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव का कहना है कि अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है।तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ रही मरीजों की संख्या से तहसील प्रशासन भी परेशान है।लेकिन तहसील क्षेत्र में लोंगों में जागरुकता कम नजर आ रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad