• Breaking News

    जौनपुर, जिलाधिकारी ने दिया हाईस्कूल की छात्रा को 5000 रूपये का चेक #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर - जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा छात्रा अंकिता यादव पुत्री डॉ. राजीव कुमार को सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा -2019 में 97% अंक प्राप्त करने पर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रूपये का चेक प्रदान किया ।

    अंकिता यादव सेंट जेवियर इंटर कॉलेज, मड़ियाहूं की छात्रा है जिन्होंने 2019 की बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है । अगर उन्हें अवसर मिले तो वह हर क्षेत्र में परचम लहरा सकती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बेटियों को आगे बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा दिये जाने कीअपील की।

     जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि 2019 की इंटर तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड,आईसीएसई बोर्ड में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 5000 रूपये दिए गए हैं जिससे लड़कियों को आगे पढ़ने का प्रोत्साहन मिल सके । चयनित 60 छात्राओं के खाते में 5000 रूपये एनईएफटी के माध्यम से मार्च माह में भेजे जा चुके हैं  ।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad