• Breaking News

    चार साल पहले इरफान खान ने लगाया था ये पेड़, पत्नी सुतापा ने तस्वीर साझा कर लिखा खास पोस्ट

    अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर अपनी एक खास छाप छोड़ी। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था, लेकिन बीते 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा का यह दिग्गज अभिनेता हम सबको छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। इरफान खान के इंतकाल के बाद उनके बेटे और पत्नी उनसे जुड़ी बातों को याद करते रहते हैं।

    इरफान खान, सुतापा सिकदर

    एक बार फिर सुतापा सिकदर ने इरफान खान को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उस पेड़ की तस्वीर को साझा किया है जिसे इरफान खान ने लगाया था। सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कचनार के पेड़ की तस्वीर को साझा किया है। उन्होंने इस तस्वीर को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साझा किया था। इस पेड़ को इरफान खान ने पांच जून 2016 को लगाया था पेड़ अब काफी बड़ा हो गया है।

    इरफान खान, सुतापा सिकदर

    इस तस्वीर के साथ सुतापा सिकदर ने पति इरफान खान के लिए बेहद खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज आपने कितना शानदार तोहफा दिया है। पेड़ हमेशा खिलते रहेंगे, यहां तक की आपके चले जाने के बाद भी'। सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का इरफान खान के लिए यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले  भी सुतापा सिकदर ने इरफान खान को याद किया था।

    इरफान खान, सुतापा सिकदर

    हाल ही में मुंबई में बारिश हुई। इस दौरान सुतापा सिकदर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इरफान को याद किया था। उन्होंने मुंबई की बारिश के वीडियो के साथ इरफान खान की तस्वीर को साझा किया था। इस तस्वीर में इरफान खान पानी ने लेटे हुए नजर आए। पति की इस तस्वीर को साझा करते हुए सुतापा ने बेहद खास पोस्ट लिखा था।

    इरफान खान, सुतापा सिकदर

    सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'बहुत बहुत शुक्रिया मैंने आपको सुना... हां मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए है और इसने मेरे शरीर और आत्मा को छू लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच हमारे पास बारिश है जो हमें जोड़े हुए है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हुआ था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad