Welcome To Jaunpur Update News (Hindi News Portal)
Breaking News
Home/jaunpur/शिक्षा/जौनपुर, जुलाई माह में परीक्षा हो अन्यथा की स्थिति में बैक पेपर परीक्षाओं के साथ ये परीक्षाएं प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सम्पन्न कराई जाए #Jaunpur Update
जौनपुर, जुलाई माह में परीक्षा हो अन्यथा की स्थिति में बैक पेपर परीक्षाओं के साथ ये परीक्षाएं प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सम्पन्न कराई जाए #Jaunpur Update
जौनपुर । कोविड-19 महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिङ्ग का ध्यान रखते हए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय,जौनपुर,शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की एक आपात ऑनलाइन बैठक ज़ूम एप्प के मंच पर रविवार ,7 जून को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होकर सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्धारित 6 सूत्रीय एजेंडे पर कार्यकारिणी पदाधिकारियों समेत विविध महाविद्यालय इकाई शिक्षक पदाधिकारियों व शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए व्यापक विचार विमर्श हुआ,सर्वप्रथम विश्विद्यालय परिसर के छात्रावास को जिला प्रशासन द्वारा कोविड अस्पताल बना देने पर विचार किया गया साथ ही महामारी के दौर में छात्रहित का ध्यान रखते हुए परीक्षा और मूल्यांकन के विषय मे यह निर्णय लिया गया कि महामारी का प्रकोप न्यून होने पर सोशल डिस्टेंसिङ्ग और सैनिटाइजेशन के साथ जुलाई माह में परीक्षा हो अन्यथा की स्थिति में बैक पेपर परीक्षाओं के साथ ये परीक्षाएं प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सम्पन्न कराई जाए किन्तु उसमे शिक्षक छात्र स्वास्थ्य को पूरा ध्यान में रखा जाएगा।
प्रयोगात्मक या मौखिकी परीक्षा कई बैच बनाकर सावधानीपूर्वक सम्पन्न कराई जाए।मूल्यांकन के विषय में यह निर्णय हुआ कि पूर्व की भांति विकेन्द्रीकृत व्यवस्था को अपनाते हुए जिला अथवा गृह मूल्यांकन की व्यवस्था लागू की जाए जो अल्पव्यय और कोरोना के खतरे को देखते हुए उचित होगा।बैठक में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की जगह नए बनने वाले संयुक्त चयनआयोग की उस धारा पर भी विचार हुआ जो शिक्षकों पर त्वरित कार्यवाही से संबंधित है।
सभी ने एक स्वर में इसे काले कानून की संज्ञा देते हुए इसके समुचित विरोध की आवाज़ उठाई,अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार कर शीघ्र ही आर पार की लड़ाई लॉकडाउन के बाद लड़ी जाएगी।प्रांतीय प्रतिनधि के एक रिक्त पद के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।अन्य विषय में , महामंत्री डॉ राहुल सिंह द्वारा संगठन की मज़बूती के लिए एक उचित श्रृंखला बनाने की बात कही गयी जिसका सबने समर्थन किया।
टी डी पी जी कॉलेज शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने भी विश्विद्यालय के एक असंगत नियम की ओर ध्यान आकृष्ट किया जिस पर अध्यक्ष डॉ विजय ने उसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।संयक्त मंत्री डॉ दिनेश कुमार सिंह ने किसी भी विश्विद्यालय में प्रथम,ऑनलाईन कार्यकारिणी बैठक के आयोजन हेतु अध्यक्ष एवं महामंत्री को धन्यवाद देते हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।बैठक को होस्ट और ऑर्गनाइज करते हुए संयुक्त मंत्री पंकज सिंह ने बैठक की रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया और राष्ट्रगान द्वारा बैठक समाप्त की गई।
ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक में,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रामजीत सिंह,राजीव त्रिपाठी,डॉ अरुण कुमार सिंह,डॉ प्रकाश चंद, डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉ नीरज सिंह,डॉ नितिन रॉय, संयुक्त मंत्री मनोज सिंह,ओ पी मिश्रा, जितेंद्र राव,,प्रद्युम्न कुमार,लाल साहेब,संजय कुमार सिंह, शिवम मिश्रा,शैलेन्द्र कुमार पांडेय व अन्य ने भी अपने विचार रखें।बैठक का सफ़ल संचालन महामंत्री डॉ राहुल कुमार सिंह द्वारा किया गया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal ---------------------------------- हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन। सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345 ------------------------------ Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट डॉट कॉम को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 3 करोड़ विजिटर हो गये है।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।