यूपी: सीएम हेल्पलाइन के BPO में हड़कंप, अब तक 88 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण को लेकर यूपी में सीएम हेल्पलाइन 1076 में कार्यरत कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. कंपनी का नाम स्योरविन बीपीओ (Surevin BPO Service Pvt Ltd) है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने नोटिस दिया है. अबतक इस कंपनी के 88 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. कंपनी पर लॉकडाउन के गाइडलाइन को दरकिनार करने का आरोप है.
सीएमओ ने नोटिस में कंपनी से तीन प्रमुख बातें पूछी हैं. पहली बात, क्या दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क का प्रयोग किया गया. अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह लापरवाही क्यों बरती गई? दूसरी बात, एक ही समय में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को दफ्तर में क्यों बुलाया गया? और अंतिम सवाल पूछा गया कि कंपनी ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं किया?
बता दें, यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक राहत की खबर भी आई है. यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है. यानी यहां ज्यादा से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में अब रिकवरी रेट 61 फीसदी से ज्यादा हो गई है. अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी यूपी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5064 है. राज्य में अब तक 8610 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. इस तरह से राज्य का रिकवरी रेट 61.10 % है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।