• Breaking News

    जौनपुर, पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी-भतीजी को किया घर में बंद | #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर) - स्थानीय नगर के साहबगंज पुरानी सब्जी मण्डी निवासी एक बेबस विधवा ने अपने ही देवर व देवरानी पर पारिवारिक विवाद के चलते घर में बंद करने का आरोप लगाते हुए जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है।

    बताते हैं कि नगर के साहबगंज पुरानी सब्जी मण्डी निवासी प्रभा केशरी पत्नी स्व. चन्द्र किरण केशरी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्षों पूर्व हो चुकी है। वह और उसकी एक पुत्री मोहल्ले के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी जीविका चलाते है। उसके देवर सतीश कुमार केशरी आये दिन उन सबसे मारपीट एवं झगड़ा लड़ाई करते रहते हैं और पति के पूर्वजों के मकान और सम्पत्ति में उसका हिस्सा नहीं देना चाहते है। 

    हद तो तब हो गयी जब रविवार को प्रभा के देवर सतीश कुमार व उसकी पत्नी पूनम प्रभा व उसकी पुत्री को अकेले माकान के अंदर पूरे मकान को चारों तरफ से बंद कर बिना बताए कहीं चले गए। जिससे दोनों मां-बेटी घर के अंदर ही कैद हो गए। पीड़ित प्रभा ने अधिकारियों से अपने ही देवर सतीश कुमार द्वारा उसे उसकी पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा न देने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad