Breaking News :- जौनपुर में फिर मिले 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में जौनपुर रोज नए रिकार्ड बना रहा है। सबसे ज्यादा संक्रमित और एक्टिव मरीजों के मामले में जौनपुर पूर्वांचल में लगातार टॉप पर बना हुआ है। मंगलवार को 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को फिर बड़ा इजाफा हुआ है। दोपहर 12 बजे तक ही जिले में 24 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। इनमें 17 लोग बरसठी ब्लाक के हैं। तीन लोग सोंधी ब्लाक के निवासी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी में जुटी है। नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 353 पहुंच गई है। यहां अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 191 एक्टिव केस हैं और 159 स्वस्थ हो चुके हैं।

जौनपुर में जैसे-जैसे नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है, पुलिस प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ रही हैं। शुरुआती दौर में यहां के मरीजों को वाराणसी भेजा जाता रहा। वहां के जिला अस्पताल में बने कोविड वार्ड में जौनपुर के मरीजों का भी इलाज हुआ।
जब कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी तो यहीं पर इलाज की व्यवस्था हुई। अब हालत यह हो गई है कि पिछले कई दिनों से जौनपुर पूर्वांचल में सबसे ज्यादा मरीजों वाला जिला बना हुआ है। वाराणसी से लगभग दो गुना एक्टिव मरीज इस समय जौनपुर में हैं।
इससे पहले मंगलवार को 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी प्रवासी हैं। एक सरकारी डाक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टर की रिपोर्ट ट्रू नेट मशीन से आई है इसलिए फिलहाल उसकी गिनती नहीं हो रही है। डाक्टर का दोबारा सैंपल लिया जाएगा और लखनऊ भेजा जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।