• Breaking News

    जौनपुर, आयुक्त व आईजी ने पीड़ितों के घर पहुंचकर दिलाया मदद का भरोसा #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मण्डल दीपक अग्रवाल तथा आईजी जोन वाराणसी विजय सिंह मीणा ने सरायख्वाजा थानान्तर्गत ग्राम भद्देठी पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। 

    आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हुए नुकसान के लिए उन्हें मुआवजा भी दिलवाया जाएगा। मंगलवार की शाम ग्राम भद्देठी में दो समुदायों के बच्चों के बीच जानवर चराने को लेकर झगड़ा हो गया था।

     जिसके बाद गांव के प्रधान पति आफताब उर्फ हिटलर द्वारा झगड़े को शांत कराया गया लेकिन पीड़ितों ने बताया कि एक बार झगड़ा शांत कराने के बाद पुनः देर शाम प्रधान पति तथा उसके लड़के एवं सलीम के साथ लगभग 400 से अधिक लोगों ने हरिजन बस्ती पर धावा बोलकर नंदलाल, नींबूलाल, फिरतू, राजाराम, जीतेंद्र, सेवालाल सहित कई घरों में आग लगा दी तथा तोड़फोड किया। कई गाड़ियों को भी तोड़ा गया।

    आग लगने से तीन बकरियां एवं एक भैंस की मृत्यु भी हो गई। आयुक्त ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों का भी नुकसान हुआ है उनको समुचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

    उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों के हुए नुकसान का आकलन कर शासन को अवगत कराएं। अब पीड़ितों को मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। आईजी विजय सिंह मीणा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। कोई भी दोषी बचने न पाए। 

    उन्होंने गांव वालों को आश्वासन दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में प्रधान पति सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad