• Breaking News

    जौनपुर, व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष राधेरमण का किया सम्मान #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल का नईगंज स्थित हरीश प्रसाद गुप्ता के आवास पर व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष को बुकें भेंट कर सम्मान दिया। 

    इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में हमारे व्यापारी का महत्वपूर्ण योगदान हैं। हम व्यापारियों को सरकार पूरा सहयोग और सुरक्षा नहीं देती है। हम सभी को एकजुट होकर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराने का समय आ गया है। उत्तर प्रदेश और केंद्र में इस समय भाजपा की सरकार है, हमारा अधिकतर व्यापारी हमेशा ही भाजपा का समर्थन करता रहा है। 

    व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष एवं युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरी ने पूरे जिले में व्यापारियों को एकजुट रहने एवं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मिठाई लाल गुप्ता ने कहा कि नईगंज के सभी व्यापारी जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल में अपनी संपूर्ण विश्वास प्रकट करते हैं। शंभूनाथ गुप्ता और सुरेश कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

    इस अवसर पर अजय देवा, राहुल अग्रहरि, दिलीप सेठ, राकेश अग्रहरी, रोशन गुप्ता, विकास अग्रहरी, आशु गुप्ता रिंकू, मनोज कुमार श्रीवास्तव हरि ओम, आनंद अग्रहरि, डब्लू गुप्ता, राकेश अग्रहरी, धर्मेंद्र कुमार, विशाल अग्रहरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बेटी रक्षा दल के अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने किया। आभार हरीश कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad