• Breaking News

    जौनपुर, डीएम ने आशाओं एवं प्रधानों से प्रवासियों के बारे में ली जानकारी #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया में विकासखंड रामनगर की 8 आशाओं तथा प्रधानों से मुलाकात कर गांव में आए प्रवासियों के स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सीएचसी पर प्रवासियों के किए जा रहे सैंपलिंग की जानकारी लिया। 

    जिलाधिकारी ने आशाओं से उनके गांव में आने वाले प्रवासियों की संख्या तथा उनके क्वारेंटाइन में रहने की स्थिति के बारे में पूछा। आशाओं ने बताया कि उनके यहां आने वाले सभी प्रवासियों के 21 दिन का क्वारेंटाइन समय पूरा हो गया है तथा वह सभी अपने अपने घर में हैं किसी में कोरोना के लक्षण नहीं है। 

    उन्होंने प्रधानों को निर्देशित किया कि गांव में आए प्रवासियों पर निगरानी रखें और किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रतीत हो तो तत्काल सूचित करें जिससे उनका इलाज कराया जा सके। प्रभारी पीएससी डा. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीएससी पर आज 32 हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोगों तथा 50 प्रवासियों के सैंपल लिए जाएंगे तत्पश्चात इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

     जिलाधिकारी ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकले। बाहर निकले तो मास्क लगाकर ही निकले। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, बीमार व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाएं संभव हो सके तो घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकले। 

    उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन अवश्य करें। सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। प्रधानों ने बताया कि डाक्टरों की टीम तथा आशाएं निरंतर गांव में आते हैं। गांव में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad