• Breaking News

    जौनपुर के कलाकारों ने लखनऊ में मचाया धमाल, ऑनलाइन_फोक_सिंगिंग एवम मोनोलोग एक्टिंग के रिजल्ट हुए जारी #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर - रिदम डांस फैक्ट्री एव आर्टिस्ट अड्डा द्वारा आयोजित ऑनलाइन फोक सिंगिंग एवं मोनोलॉग एक्टिंग का रिजल्ट  जारी किया गया | जिसमें जौनपुर के हर्ष सेठी ने मोनोलोग एक्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है दूसरे विजेता जौनपुर के प्रमोद गुप्ता( मोनोलॉग एक्टिंग),तीसरे स्थान पर लखनऊ की निशा गुप्ता( लोकगीत),चौथे स्थान पर लखनऊ की राखी जायसवाल (मोनोलॉग एक्टिंग) एवं पांचवें स्थान पर जौनपुर की श्रेया यादव (लोकगीत) रही।

    अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन्स के सहयोग से अट्ठाइस मई से आयोजित यह प्रतियोगिता निशुल्क थी जिसमें प्रतिभागियों से कोई भी रजिस्ट्रेशन के नाम पर शुल्क नहीं लिया गया था । इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में ढाई सौ आवेदन आये थे जिसमें से चालीस प्रतिभागियों को मौका मिला।

    इस प्रतियोगिता में पहले दूसरे तीसरे चौथे एवं पांचे स्थान पर आए हुए विजेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर ऑनलाइन ट्रांसक्शन के द्वारा उपहार एवम सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। रिदम डांस फैक्ट्री के डायरेक्टर सागर शान और प्रियंका रघुवंशी ने यह बताया कि लोक गायन एवं पारंपरिक गायन की प्रतियोगिता इसीलिए कराई है क्योंकि बच्चों में आजकल सिर्फ आधुनिक गाने गाने का ही शौक है वह अपनी लोक विधाओं को भूलते जा रहे हैं ऐसे में या ऑनलाइन कंपटीशन बहुत सी लोक विधाओं को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रिदम डांस फैक्ट्री एवं आर्टिस्ट अड्डा की दूसरी प्रतियोगिता थी जिसमें अंजली फिल्म प्रोडक्शन का सहयोग रहा अंजली फिल्म प्रोडक्शन की हेड अंजली पांडेय ने कहा कि जो विजेता बच्चे हैं उनको उनकी बनने वाली सामाजिक फिल्मों में भी काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

    गौरतलब हो कि जनपद जौनपुर के सुजानगंज ब्लाक अंतर्गत रोहियाव ग्राम पंचायत के निवासी मातादीन गुप्ता के पुत्र प्रमोद गुप्ता जिन्होंने जौनपुर से बीएससी की पढ़ाई पूरी कर नोएडा के एक प्रतिष्ठित चैनल में वीडियो एडिटिंग की पोस्ट पर कार्यरत है। वह बचपन से ही कलाकार अपने अंदर जीवित रखे हुए है सांस्कृतिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। सुजानगंज ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के गौरव को बढ़ाने का कार्य प्रमोद गुप्ता ने किया है।

    जौनपुर से भाग लिए कई कलाकारों ने अपने मध्य प्रदर्शन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया और प्रवाह और प्रदेश स्तर पर जौनपुर में प्रथम स्थान पर साथी कलाकार हर्ष सेठी तथा द्वितीय स्थान प्रमोद गुप्ता प्राप्त कर जनपद के समस्त छोटे बड़े कलाकारों का हौसला बुलंद करने का कार्य किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad