• Breaking News

    जौनपुर, फीस माफी को लेकर सांसद से मिला अभिभावक मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। फीस माफी को लेकर अभिभावक मोर्चा के जिला संयोजक श्रवण जायसवाल व सहसंयोजक गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल सदर सांसद से मिला। 

    इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि महामारी को लेकर लगे लॉकडाउन में समस्त अभिभावक आर्थिक विपन्नता के शिकार हुए हैं। लॉकडाउन के चलते कमाई के समस्त स्रोत लगभग सभी अभिभावकों के बन्द हैं लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के फीस में लगातार वृद्धि किया जा रहा है। साथ ही फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। 

    जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह दिया है कि लॉकडाउन की अवधि तक बच्चों के फीस के लिये स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों के ऊपर दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय आनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों को कर्ण, आंख व मानसिक रोगी बना रहे हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर फीस जमा करने के लिये दबाव बनाया जा रहा है। सांसद श्याम सिंह यादव ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या को उचित फोरम पर रखकर आपकी मांगों को रखेंगे।

     इस मौके पर अनवारूल हक गूड्डू, सूरज सोनी, बादशाह एडवोकेट, राजेश यादव, शहनवाज मंजूर, आरिफ खान, विनीत श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, सुनील कुमार चौरसिया, ताजुद्दीन सोबी, विनोद कुमार गुप्ता, सूरज सोनी, राहुल कश्यप, अखिलेश जायसवाल, मानेन्द्र यादव, विजय जायसवाल, विष्णु निषाद आदि मौजूद रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad