• Breaking News

    जौनपुर, विकास भवन के कर्मचारियों ने राकेश श्रीवास्तव को किया सम्मानित #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
     जौनपुर। विकास भवन के ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव को 33 वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर उनके मियांपुर स्थित आवास पर पहुँचकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। 

    इस मौके पर सुजीत सिंह ने कहा कि राकेश श्रीवास्तव हमारे ऐसे नेता रहे हैं जिनके नेतृत्व में हम सभी कर्मचारी निर्भय व निडर होकर कार्य करते रहे हैं। कर्मचारी हितों के लिए हमारे जिलाध्यक्ष सदैव तत्पर रहे। अवकाश ग्रहण करने के उपरांत इनका सम्मान कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहें। 

    ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौरसिया ने कहा कि राकेश ग्राम रोजगार संघ के पितातुल्य संरक्षक रहे। हम सभी कर्मचारी को पूरा विश्वास है कि उनका स्नेह आशीर्वाद हम सभी पर बना रहेगा। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, परिवहन विभाग के लिपिक तारा सिंह चौहान, अमित, संप्रेक्षक संतोष कुमार मिश्र, वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजीव रोशन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। श्री श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारी साथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad