• Breaking News

    जौनपुर, व्यापार मण्डल ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन #Jaunpur Update

    Jaunpur Update
    जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि मीट, मछली व मुर्गा व्यवसाय खोलने की अनुमति दी जाए। 

    नखास स्थित बेनीराम के सामने वाली गली में आवागमन चालू है परन्तु दुकानों को पुलिस प्रशासन ने बन्द करा दिया है, जिसे खोलने की अनुमति प्रदान की जाय। पुरानी सब्जी मंडी को खोलने की अनुमति दी जाय। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के लगभग 77 दिन हो गए। 

    तब से व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बन्दकर जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग कर रहा है। हम व्यापारियों ने तमाम संकट का सामना करते हुये इस लॉकडाउन का पूर्णतः पालन किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की अर्थिक दशा बद से बदतर हो गयी है। जीवन यापन के लिए आज के इस दौर में उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

     इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू, जिला महामंत्री अशोक साहू, संजीव साहू, अमरनाथ मोदनवाल, सुरेन्द्र जायसवाल, जिशान खान, मोहम्मद खालिद, आसिफ कुरैशी, दानिश, रत्तीलाल सोनकर, आदिल कुरैशी, सलीम कुरैशी, जगदीश साहू, जुबैर अहमद आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad