जौनपुर, गांजा व चोरी की बाइक के साथ इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर ( सुइथाकला ) - लूट समेत तमाम संगीन मामलों में फरार चल रहे इनामियां अभियुक्त को सरपतहां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सरपतहां पुलिस व एसओजी टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन, अपराधियों एवं वांक्षित अभियुक्तों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे।
तभी मुखबिर द्वारा इनामियां शातिर अभियुक्त के संसारपट्टी से गड़बड़ी की तरफ आने की सूचना मिली। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी हंसलाल यादव मय टीम तथा कांस्टेबल मनीष कुमार व अमित कुमार तथा सीआईओ भानू प्रताप सिंह, कांस्टेबल संजय सिंह गैरवाह गांव स्थित शाहापुर पुलिया के पास पहुंचकर वांक्षित के आने की प्रतीक्षा करने लगे।
इसी बीच संसारपट्टी की तरफ से एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस के नजदीक आते ही वह टार्च की रोशनी से पुलिया के पास लड़खड़ा कर बाइक समेत गिर गया। जैसे ही वह उठकर भागने का प्रयास किया पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी रविन्द्र वर्मा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व चोरी की बाइक बरामद की गई।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त रवीन्द्र के खिलाफ जनपद के साथ ही फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व भदोही जिले में संगीन धाराओं में 22 मामला पंजीकृत हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र में 25 मई की रात लालापुर नहर के पास से सेब से लदी पिकप की लूट का मुख्य आरोपी है। उक्त शातिर के ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।