जौनपुर, घर पर ही करें योगः जिलाधिकारी #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में शासन द्वारा योग एट होम के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा तथा समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद में भी शासन के निर्देशानुसार योग एट होम अर्थात घर पर ही योग किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सामूहिक रूप से योग कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। योग दिवस पर राज्य एवं जिला स्तर पर एक प्रतियोगिता वीडियो ब्लॉगिंग कांटेस्ट का भी आयोजन किया गया है। जिसके तहत राज्य के प्रत्येक जिले के सभी लोग दूरदर्शन तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सामान्य योग अभ्यासक्रम के अनुसार योग करें तथा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करें।
राज्य तथा जिला स्तर पर तीन श्रेणियों महिला, पुरुष एवं योग पेशेवर के 8 वर्गों में तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरुष तथा महिला श्रेणी में तीन-तीन वर्ग बच्चे, वयस्क, वरिष्ठ नागरिक तथा योग पेशेवर श्रेणी को दो वर्ग महिला तथा पुरुष में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रतियोगियों को दो चरणों में कार्रवाई करनी होगी। प्रथम चरण में योगाभ्यास करते हुए प्रतिभागी को अपनी 3 से 5 मिनट की वीडियो बनानी होगी तथा वीडियो को अपने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब पर अपलोड करनी होगी।
द्वितीय चरण में वीडियो अपलोड करने के पश्चात प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण करना होगा। आयुष कवच ऐप प्रयोग करने वाले प्रतिभागियों हेतु आयुष कवच ऐप लॉगिन कर पंजीकरण कर सकते हैं। जो लोग आयुष कवच ऐप उपयोग नहीं कर रहे हैं वह उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वेबसाइट पर लॉगिन कर पंजीकरण कर सकते हैं।
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को 51000 रूपये, द्वितीय स्थान 21000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100, द्वितीय स्थान के लिए 1100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 501 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योग का समय प्रातः 7 बजे प्रारंभ होगा जिसका प्रसारण दूरदर्शन, सोशल मीडिया एवं आयुष कवच ऐप पर भी किया जाएगा।

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।