• Breaking News

    जौनपुर इंस्टीट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहा के पास स्थित एक इंस्टीट्यूट कैम्पस में जौनपुर इंस्टीट्यूट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के वोकेशनल कोचिंग, वन डे कोचिंग, इन्डीविजुअल कोचिंग संस्थानों के निदेशकों ने चर्चा किया। 

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन जल्द ही संस्था निदेशकों के वर्तमान संकट का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी। संस्था द्वारा मकान मालिक के बकाया भुगतान में उनसे रियायत के सन्दर्भ में पहल करनी होगी। किसी उचित सहमति न बन पाने की स्थिति में संगठन आर्थिक रूप से सहायता करेगा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के उपरांत संस्थानों को दोबारा सुचारू रूप से संचालित करवाने में संगठन संस्था निदेशकों के साथ खड़ा रहेगा। 

    विद्यार्थियों, अभिभावकों में संस्था द्वारा सुचारू संचालन किये जाने का विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से संगठन सामूहिक रूप से अभियान चलायेगी। इस अवसर पर अफजल सिद्दीकी, भारत सिंह, सुशान्त चौबे, मो. शारिब, गोविन्द मिश्र, महफूज अली, धर्मेश यादव, नित्यानन्द पाण्डेय, मनोज सिंह, जय पाण्डेय, अभिषेक मौर्य, राजेश निगम, अमित सिंह, शिवेन्द्र सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad