जौनपुर, पारसनाथ के निधन पर समाजवादी कुटिया में शोकसभा आयोजित युवा सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी ने दी श्रद्धांजलि #Jaunpur Update
Jaunpur Update
जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के निधन पर धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में युवा सपा नेता ऋषि यादव के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित किया गया। इस दौरान समाजवादी कुटिया में पार्टी का ध्वज आधा झुका दिया गया।
उन्होंने समाजवादी कुटिया के बच्चों के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा सपा नेता ऋषि यादव ने कहा कि पारसनाथ यादव ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर राजनीति के शिखर तक पहुंचे। उन्होंने किसानों तथा कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। इनका राजनीतिक सफर ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक रहा। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वे 2 बार सांसद, 7 बार विधायक एवं 3 बार मंत्री रहे।
वहीं युवा सपा नेता राज यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पारसनाथ यादव के निधन से जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश मर्माहत है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है।
उधर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन पर कांग्रेसी नेता पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना उनके परिवार के प्रति प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्व. पारसनाथ का लंबा संसदीय जीवन रहा है। बेबाक, निडर और अच्छे व्यक्तित्व के मालिक पारसनाथ ने जौनपुर सहित पूर्वांचल के विकास के लिए कई अहम कार्य किये हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।