• Breaking News

    जौनपुर, दबंगों ने महिला पर किया हमला, कट गया कान #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के कठार गांव में दबंगों ने एक महिला पर हमला कर उसे पीट दिया। इतना ही नहीं उसके कान का आभूषण भी छीन लिया जिससे उसका कान कट गया।बीच बचाव कर रहे उसके परिजनों को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा।

    मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी इस मामले में कार्रवाई के बजाय पुलिस लीपापोती में जुटी हुई है। वहीं एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस जमकर वसूली भी कर रही है। पीड़िता ने थाने में दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगकिस्म के लोग आ गये और उसके भतीजे को मारने-पीटने लगे।

     जब उसने विरोध किया तो लोगों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे पीट दिया। इतना ही नहीं उसके कान का कनफूल भी छीन लिया जिसकी वजह से कान कट गया। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग जुटता देख सभी भाग गये। दबंगों ने महिला के साथ जोर जबर्दस्ती की भी कोशिश किया। इतना होने के बावजूद जब पीड़िता के पति शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उनका प्रार्थना पत्र तो ले लिया गया लेकिन घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे पुलिस वसूली करने में जुटी हुई है। 

    पीड़िता के पति का कहना है कि पुलिस गांव में आयी लेकिन उन्हीं दबंगों के संरक्षण के लिए सिर्फ उनका बयान लेकर वापस लौट गयी। परिवार दहशत में है उसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की लीपापोती में जुटी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्याय की गुहार लगायी है। इस संबंध में बदलापुर थानाध्यक्ष से उनके सीयूजी नम्बर पर फोन किया गया तो उनका फोन नहीं लगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad