• Breaking News

    जौनपुर, श्रद्धालुओं के लिए खुला माँ शारदा शक्तिपीठ मंदिर #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश के बड़े-छोटे धर्मस्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। इसी वजह से नगर के परमानतपुर स्थित मैहर वाली का मंदिर श्री माँ शारदा शक्तिपीठ को भी 21 मार्च 2020 से दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था। 

    यह जानकारी देते हुए महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। बीते दो-तीन दिन से मंदिर में तैयारियाँ हो रही थी। मंदिर की सफाई एवं सेनेटाइज कराई गई है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं को सावधानियां बरतनी होगी। 

    मंदिर के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं हाथ धोने के बाद ही श्रद्धालु अंदर जा सकेंगे। दर्शन के समय दूरी बनाए रखने के लिए फर्श पर गोले बनाए गए हैं। मंदिर खुलने पर भी रेगुलर सफाई और सेनेटाइजेशन किया जाएगा। 

    उन्होंने 10 साल की उम्र या इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाएं एवं क्रानिक डिसीज से जूझ रहे लोगों को घरों में ही रहने की अपील किया है। उन्होेंने बताया कि मंदिर में लगी सभी घंटियां उतरवा दी गई है। मूर्तियों को भी टच करने पर मनाही होगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad