जौनपुर, ‘समाजवादी पार्टी का आह्वान’ संदेश घर-घर पहुंचायेंगे कार्यकर्ता #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक एक संदेश प्रपत्र जारी किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यह आह्वान संदेश जिले के सभी विधानसभा के एक-एक गांव में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में मे भाजपा ने गरीब, किसान और मजदूर के हितों में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, उन पर अमल नहीं हुआ।
आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाये गये सपने चकनाचूर हो गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू है। इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना नहीं शुरू की।
समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने के अलावा कुछ भी नहीं किया। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष के लिये प्रतिबद्ध है। भाजपा की भय, भ्रम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सतत संघर्ष करती रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस आह्वान संदेश को समाजवादी विचारधारा के लोग जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विधायक जगदीश सोनकर, लल्लन प्रसाद यादव, जगदीश राय, श्रद्धा यादव, डा. केपी यादव, संजय सरोज, हिशामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, गजराज यादव, रियाज आलम, नन्दलाल यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेश यादव, शिवनन्त यादव, रामधारी पाल, रामजतन यादव, आरिफ हबीब, रिजवान हैदर, शेखू, मो. आसीफ शाह आदि उपस्थित रहे।

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।