जौनपुर, इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर बनी जागृति मौर्या #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर (सिकरारा) - यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद इंटरमीडिएट की टापर मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की छात्रा जागृति मौर्या का सपना है कि वह आईएएस अफसर बने।
जागृति ने 500 में से 450 अंक के साथ 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने इस परीक्षा के लिए कालेज की पढ़ाई के साथ घर पर 6 से 7 घंटे तक की पढ़ाई किया। जागृति ने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वजह से यूपी में नकलविहीन परीक्षा हुई और अच्छे परिणाम आए।
जिले के दुर्गापार गांव निवासी मूलचंद मौर्य शिक्षक है तो माता सीमा मौर्या आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। तीन भाई बहनों में जागृति सबसे बड़ी है। दूसरे नम्बर का भाई आदर्श हाईस्कूल परीक्षा में 86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ। सबसे छोटा भाई विख्यात सातवीं का छात्र है।
जिले की टापर छात्रा जागृति का कहना है कि लक्ष्य को साधने के लिए उन्होंने सालभर मेहनत की थी। उन्होंने केवल पढ़ाई पर फोकस किया और जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया। कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद सिंह व सभी शिक्षकों को दिया है।
कहा कि विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह द्वारा समय-समय पर आकर पढ़ाई के प्रति जागरूक करना वह भी प्रेरणादायक रहा। जागृति ने बताया कि कोचिंग में कभी नहीं गई। कहा कि जब विद्यालय में कुशल शिक्षक मौजूद हैं तो कोचिंग की आवश्यकता ही नहीं पड़ी। अंग्रेजी पसंदीदा विषय है।

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।