• Breaking News

    जौनपुर, एसडीएम एवं स्टाफ को मास्क व सैनिटाइजर देकर किया सम्मान #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर (केराकत) - अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र एवं आईएचएमओ एन्टी क्राइम सेल के प्रदेश अध्यक्ष पवन तनय मिश्रा ने एसडीएम केराकत चंद्र प्रकाश पाठक और उनके पूरे स्टाफ को मास्क एवं सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। 

    इसके बाद भारत-चीन सीमा विवाद में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्री मिश्र ने कहा कि कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के दौरान राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य व मीडियाकर्मियों ने अतुल्यनीय सेवाएं दी है। हम कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि अनलॉक वन के दौरान सभी लोग सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। 

    कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। पवन तनय मिश्रा ने कहा कि अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना योद्धा अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार का कोई कष्ट न हो, उसका भी ध्यान रख रहे हैं। हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना को हराएंगे। जिलाध्यक्ष विकास सिंह, देवेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, अमन सिंह, परमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad