• Breaking News

    जौनपुर, मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर (शाहगंज) - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना ग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम मृतक मंगला बिंद 32 वर्ष पुत्र उदयराज अपने दो साथियों आजाद और जितेंद्र के साथ बढ़ौना ग्राम प्रधान पप्पू के यहां दावत में गया था। वहां इन लोगों ने दावत खाई और शराब भी पी थी। उसके बाद रात्रि में करीब साढ़े 9 बजे अपने घर वापस लौट आए। मृतक भी घर आकर कपड़ा बदलकर मोबाइल पर किसी से बात करते हुए प्राइमरी स्कूल बढ़ौना के पास तक आया। 

    गुरूवार की सुबह किसी ने स्कूल के पास उसका शव देखा तो भौचक्का हो गया। कुछ देर बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिवार वालों ने मना कर दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग किए। 

    जिस पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रधान को पूछताछ के लिए साथ ले गई। 

    बताते दें कि दो वर्ष पूर्व मृतक के पत्नी की मौत हो चुकी है। मृतक की दो पुत्रियां एक तीन साल और दूसरी चार साल की है। वह अपने परिवार से अलग रहता था। मंगला की मौत से मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad