• Breaking News

    जौनपुर, कार्यकर्ताओं ने पूरे लगन से किया परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्कः जिलाध्यक्ष #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update 
    जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि परिवार सम्पर्क अभियान में आज तक हाट स्पॉट के 25 बूथ को छोड़कर शेष सभी 1869 बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी लगन के साथ परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क किया। 

    राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सोमवार को बूथ नम्बर 90 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी है। 

    प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बूथ नम्बर 361 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में 450 नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया है जिससे आदिवासी बच्चों का भविष्य बन सके। महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने बूथ नम्बर 265 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिये बहुत काम किये हैं।

     वहीं पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने बूथ नम्बर 324, उच्चतर शिक्षा आयोग सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी ने बूथ नम्बर 344 पर सम्पर्क किया। श्याम मोहन अग्रवाल ने बूथ नम्बर 330, क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा पवन पाल ने बूथ नम्बर 101 पर सम्पर्क किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad