जौनपुर, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मण्डी सचिव को सौंपा ज्ञापन #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन चौकियां स्थित नई मण्डी में मण्डी सचिव को सौंपकर अपनी मांग रखी।
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त कर दिया गया है। जबकि प्रदेश सरकार ने मंडी परिषद के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क एवं आधा प्रतिशत सरचार्ज का प्रावधान करने का आदेश जारी किया है। साथ ही मंडी के अंदर व्यापार पर 2 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है जिससे व्यापार प्रभावित होगा। उन्होंने मांग किया है कि केंद्र सरकार के आधार पर मंडी के अंदर लगाए जाने वाले टैक्स को समाप्त किया जाए।
इस दौरान जिला महामंत्री रवि मिगलानी, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता आशू, संजीव यादव, राकेश जायसवाल, अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, योगेश साहू, अरशद कुरैशी, सब्जी फल विक्रेता समिति के महामंत्री महेंद्र सोनकर, मुन्ना लाल अग्रहरि, अनिल कुमार वर्मा, तीर्थराज गुप्ता, संजय जाडवानी, ज्ञानेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।