• Breaking News

    जौनपुर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर (मछलीशहर) - स्थानीय क्षेत्र के बामी गांव में बुधवार को आम के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी जीतलाल पाल के बच्चे उज्ज्वल 8 वर्ष और शिक्षा उर्फ रानी 6 वर्ष घर के पास आम बीन रहे थे। उसी समय आकाश में बादल घिर गया और वर्षा होने लगी। 

    इसके बाद आम के पेड़ पर बिजली गिरने से उक्त दोनों बच्चे चपेट में आ गये जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई। बिजली का वेग इतना अधिक था कि आम का पेड़ फट गया। पानी बन्द होने पर जब घर के लोग मौके पर गये तो दोनों मृत पड़े थे। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। मृतक उज्ज्वल कक्षा तीन और शिक्षा कक्षा एक की छात्रा थी। उज्ज्वल तीन बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। उसकी मां किरन देवी और पिता अपने मासूमों की हालत देखकर बेसूध हो गये।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad