• Breaking News

    जौनपुर, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने राकेश को किया सम्मानित #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक राकेश कुमार श्रीवास्तव के 33वर्षों के अनवरत सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर उनके मियांपुर स्थित आवास पर पहुँचकर राकेश श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

    सरिता सिंह ने कहा कि राकेश श्रीवास्तव जैसा कुशल नेतृत्वकर्ता के बदौलत ही आंगनबाड़ी कर्मचारी को समूचे जिले में सम्मान मिलता रहता है। उनके नेतृत्व में दस हजार बहनों ने लखनऊ तक जाकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया और सरकार तक अपनी मांगे पहुँचाई। 

    इस अवसर पर इं. अशोक कुमार, चंद्रकला, मंजू सिंह, बबना यादव, उर्मिला प्रजापति, सीमा साहू, नफीस फात्मा, जया साहनी, मीरा देवी, मीना यादव, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad