• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा ने बलिदान दिवस मनाकर डा. मुखर्जी को किया याद #JaunpurUdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि प्रत्येक मण्डल पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। लाइन बाजार-कजगांव रोड स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


     श्री सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कश्मीर को भारत से अलग करने का विरोध किया था। 1953 में डा. मुखर्जी को कश्मीर में घुसने के प्रयास के कारण 11 मई को गिरफ्तार किया गया और 23 जून 1953 को कश्मीर के जेल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए का हटाया जाना हमारे प्रेरणास्रोत पुरुषों को सच्ची श्रद्धांजली है। हमारे देश का लोकतंत्र बहुत मजबूत है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में दशकों तक लाखों ऐसे लोग थे जिनको लोकसभा में वोट का अधिकार था लेकिन विधानसभा और स्थानीय निकायों में वोट नहीं डाल पाते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अमिट निर्णय से अब सभी को अधिकार मिल गए हैं। केंद्र के इस दृढ़ निर्णय से जम्मू-कश्मीर में भी जनप्रतिनिधि अब वहां के लोगों द्वारा चुना जाएगा। 

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, इं. अमित श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र पांडेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, राजवीर सिंह, सिद्धार्थ राय, सुशांत चौबे, इन्द्रसेन सिंह प्रमोद, अनिल गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, अजय यादव, शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad