पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के भ्रष्टाचार की हो उच्च स्तरीय जांच #JaunpurUpdate
Jaunpur Update
विगत कई वर्षो से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में व्यक्ति विशेष की हित साधना में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज द्वारा महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से किया गया है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्तियों का खेल भी चल रहा है विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफ़ेसर आर आर यादव द्वारा लाकडाउन में गोपनीय तरीके से नियम कानून को ताक पर रखकर अपने परिचितों की बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर दी गई है
पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन इन नियुक्तियों को बिना रजिस्ट्रार के दस्तखत के जारी नहीं कर सकता था,कुलपति के दबाव के कारण रजिस्ट्रार छुट्टी पर चले गए कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय किसी अपने चहेतों को रजिस्टार का चार्ज दिलवाकर विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना चाहते हैं।इसलिए इस घटनाक्रम व नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर आर आर यादव द्वारा विश्वविद्यालय विकास के लिए पूर्व में इकट्ठा की गई अरबों की सावधि जमा राशि को निकालकर बेहिसाब खर्च किया जा रहा है विश्वविद्यालय के धनों का बन्दबाट किया जा रहा है निर्माण एजेंसियों को मनमाने ढंग से भुगतान किया जा रहा है।
पूर्व में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 की शोध परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी की गई पहले जिन अभ्यर्थियों को पास किया गया कुछ दिन बाद उन्हीं अभ्यर्थियों को फेल कर दिया गया जिसके विरोध में पीड़ित अभ्यर्थियों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलपति के विरुद्ध लगभग 2 महीने तक लगातार सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अभ्यर्थियों द्वारा अवगत भी कराया गया लेकिन पीएचडी अभ्यर्थियों के दर्द व आवाज को अनसुना कर दिया गया।
कुलपति द्वारा एक सार्वजनिक छात्र संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के छात्रों को मर्डर करने के लिए उकसाया गया जिसकी भी खूब चर्चा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे रही यदि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट के अनुसार देखा जाए तो वर्तमान कुलपति आर आर यादव अपने गलत बयान के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले साबित होंगे।
कुलपति द्वारा एक सार्वजनिक छात्र संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के छात्रों को मर्डर करने के लिए उकसाया गया जिसकी भी खूब चर्चा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे रही यदि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट के अनुसार देखा जाए तो वर्तमान कुलपति आर आर यादव अपने गलत बयान के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले साबित होंगे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश से अविलम्ब हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की गयी है।साथ ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में व्याप्त अनियमितताओं का आकलन करने के लिए कांग्रेस के पांच सदस्यों की एक कमेटी ज्ञानेश सिंह,विकास तिवारी,सत्यवीर सिंह,उस्मान अली,शिखर द्विवेदी के रूप बनायी गयी है ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।