• Breaking News

    जौनपुर, प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य सेतु एप प्रयोग करने के लिए करें प्रेरितः डीएम #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के संबंध में निर्देश दिया है कि निगरानी टीम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वछाग्रहियों को लगाया जाए ताकि सघन रूप से निगरानी की जा सके। 


    बाल सुधार गृह, वृद्धाश्रम, महिला संरक्षण गृह, नारी निकेतन आदि का शत प्रतिशत निरीक्षण किया जाए तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपेक्षित टेस्टिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य सेतु एप प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी रखने तथा वाहनों पर निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों को न बैठने देने के संबंध में व्यापक जागरूकता निगरानी समितियों द्वारा किया जाए।

     ग्राम प्रधान द्वारा इस संबंध में पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से मुख्य बाजारों, चौराहों व संभावित भीड़ वाले स्थलों पर सावधानी बरतने हेतु सचेत किये जाने की कार्रवाई करें। दो गज की दूरी बनाकर रखे एवं भीड़ वाले इलाकों में बहुत ही आवश्यक कार्य हो तभी जाएं। 

    उन्होंने कहा कि निगरानी समिति में सैनिटाइजेशन की भी चर्चा करें और सैनिटाइजर के साथ-साथ समय-समय पर साबुन से हाथ धोना अनिवार्य रूप से व्यवहार में लाए। 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन घर के बाहर न निकले, गर्भवती महिलाएं भी अपने घर रहें यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी घर से न निकले। जो लोग पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं वह भी बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं और न ही घरों से बाहर निकले। जो प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं, या आ रहे हैं वह 21 दिन की क्वारेंटाइन में अवश्य रहे। 

    यदि इसका पालन नहीं किया जाता है तो निगरानी समिति विधिक कार्यवाही हेतु पुलिस को सूचित करें। निगरानी समिति की बैठकों में थाने के चौकीदार, बीट सिपाही अवश्य उपस्थित रहे। निगरानी समितियों की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वेक्षाग्रहियों, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर युवक एवं महिला मंगल दल की भी सेवाएं ली जाए। 

    उन्होंने  निर्देशित किया है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का प्रत्येक दशा में कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा निगरानी समितियों की बैठक 24 जून से 27 जून तक करा लें। बैठकों का प्रस्ताव अपने कार्यालय में सुरक्षित रखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत करायें।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad