• Breaking News

    जौनपुर, डीजल और पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी से जनता में आक्रोशः लालबहादुर यादव #JaunpurUpdate

    Jaunpur Update
    जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला। सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी किये जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


     लालबहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी कर रहा है उससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार, नौजवान के साथ-साथ समाज का हर वर्ग प्रभावित है लेकिन वहीं सरकार चुपचाप बैठी है। चार जून से लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम 25 जून तक बढ़े हैं।

     उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से मंहगा डीजल हुआ। क्या जनता को भाजपा सरकार यही अच्छे दिन दिखाना चाहती थी। आज जिस तरह से भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, बेरोजगार नौजवानों के साथ छंल कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका बदला लेगी। अगर डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को सरकार वापस नहीं लेगी तो जनता के साथ समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतर जायेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 

    इस मौके पर हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेश यादव, युवा सपा नेता ऋषि यादव, अलमाश सिद्दीकी, शिवजीत यादव, हैदर रिजवान, प्रवीन यादव, राजवीर यादव, अशोक नायक, प्रभाकर मौर्या, बाबा यादव, दीपक गोस्वामी, शेखू, राजेंद्र यादव, आसीफ आदि मौजूद रहे।
    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad