• Breaking News

    जौनपुर, कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन #JaunpurUpdate

     Jaunpur Update 
    जौनपुर। धर्मापुर विकासखण्ड के ग्राम लखनपुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार साहेबलाल सोनकर का लाइसेंस वितरण अनियमितता के कारण निरस्त करने की मांग को लेकर ऊदल सोनकर की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। 


    जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने एसडीएम को उक्त प्रकरण में जांच कराके नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। आरोप है कि धर्मापुर के न्याय पंचायत देवचन्दपुर के लखनपुर गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान का लाइसेंसधारी साहेब लाल सोनकर लॉकडाउन में प्रतिमाह कार्डधारकों को निर्धारित यूनिट से कम खाद्यान्न का वितरण करता है जिससे परिवार का भरण पोषण करने में संकट उत्पन्न हो गया है।

     विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा करने लगता है। ग्रामीणों ने ऐसी दशा में वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए खाद्यान्न वितरण अनियमितता के आधार पर उक्त कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग किया है।

     जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान इन्द्रदेव, जयन्ती देवी, सतीश चन्द, राजेन्द्र प्रसाद, सर्वेश, दयाराम, सुशीला, फुल कुमारी, सुभाष, इमरान, अनिल, सरोज आदि मौजूद रहे।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad