10 वीं की मार्कशीट में निकली बड़ी गलतियां
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी कर किया था. वहीं परिणाम जारी होने बाद छात्रों ने अपनी मार्कशीट में गलतियां नोटिस कीं.
ये गलतियां जन्म तिथि को लेकर हुई हैं. छात्रों का कहना है ऐसी लापरवाही की उम्मीद सीबीएसई से नहीं थी. कई छात्रों बताया, सीबीएसई के अनुसार, वे 2020 में पैदा हुए हैं और कुछ का जन्म 1 दिसंबर 2020 को होना वाला है.
लगभग सभी छात्रों की जन्मतिथि मार्कशीट में गलत लिखी गई है. वहीं सीबीएसई की ओर से बयान आया है कि 'सारी मार्कशीट ठीक की जा चुकी हैं.'
बता दें,सीबीएसई ने 10वीं की मार्कशीट डिजीलॉकर पर अपलोड की हैं. वहीं मार्कशीट पर गलतियां होने के बाद सोशल मीडिया पर छात्र और अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की है.
कैसे रहे 10वीं के रिजल्ट
CBSE 10वीं के नतीजे 15 जुलाई को घोषित किए गए थे. CBSE की वेबसाइट पर नतीजे देखे जा सकते हैं. रिजल्ट के मुताबिक कुल 91.46 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. साथ ही छात्राओं को प्रतिशत 93.31 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 90.14 फीसदी रहा है. त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बेंगलुरु टॉप थ्री जोन में शामिल हैं ।
विज्ञापन



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।