कोरोना से जंग में भारत को एक और कामयाबी, इस थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की मिली मंजूरी
कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है। हालांकि राहत की बात है कि इससे ठीक होने वालों की संख्या भी यहां तेजी से बढ़ रही है। पहले के मुकाबले भारत की रिकवरी दर काफी बढ़ी है। कोरोना से जंग में जूझ रहे भारत में दो वैक्सीन (भारत बायोटेक और जायडस कैडिला कंपनी द्वारा) का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी वैक्सीन उपलब्ध होगी। इस बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है कि जायडस कैडिला कंपनी को कोविड-19 के इलाज के लिए एक खास थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिल गई है।
इस थेरेपी का क्लीनिकल ट्रायल मेक्सिको में होना है। इस बारे में दवा बनाने वाली भारतीय कंपनी जायडस कैडिला ने शुक्रवार को कहा कि उसे कोविड-19 के इलाज के लिए अपनी जैविक चिकित्सा "पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा -2 बी" के क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति मिल गई है। मेक्सिको के नियामक प्राधिकरण कोफेप्रिस ने कंपनी को इसकी मंजूरी दी है।
अमेरिका के साथ मिलकर भी कर रही है काम
कंपनी ने कहा कि उसने भारतीय औषधि महानियंत्रक से भी इसके परीक्षण के लिए मंजूरी मांगी है। इस संबंध में कंपनी अमेरिका के औषधि नियामक यूएसएफडीए के साथ मिलकर भी काम कर रही है
कंपनी ने बताया कि उसे कोविड-19 के इलाज के लिए मेक्सिको के चिकित्सा नियामक कोफेप्रिस से जैविक चिकित्सा "पेगाइलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2 बी (पेगीहेप टीएम)" का क्लीनिकल परीक्षण करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी को इससे पहले कोफेप्रिस ने कोविड-19 के प्रबंधन में डेसीडुस्टैट के परीक्षण की भी मंजूरी दी थी
कोविड-19 के इलाज में ये थेरेपी अगर कारगर होती है तो यह कोरोना वायरस से जंग में जीत के लिए एक बड़ी उम्मीद होगी। मालूम हो कि जायडस कैडिला कंपनी ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक वैक्सीन भी तैयार की है, जिसे भारतीय शीर्ष दवा नियामक ने ह्यूमन ट्रायल की अनुमति दे दी है। कंपनी भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल कर रही है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।